उद्घोष समय "राष्ट्रीय मासिक पत्रिका"
सतना जिले में सुरक्षित नहीं है ट्रस्ट की संपत्ति
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सतना जिले में बहुत से ऐसे ऐतिहासिक पुराने स्थान मौजूद है जो शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसी संपत्ति को ट्रस्ट बनाकर सुरक्षित करने का जिम्मा जिस सरकारी ट्रस्ट के भरोसे पर है वे खुद इनकी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। मैहर धाम के स्वामी नीलकंठ आश्रम के अलावा भी सतना जिले की लगभग हर तहसील में ऐतिहासिक संपत्ति के लिए ट्रस्ट बना हुआ है जिसके अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं। अन्य जिम्मेदारी की व्यस्तता के कारण अक्सर कलेक्टर की कुर्सी पर बैठने वाले जिले के मुखिया ट्रस्ट संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान नहीं दे पाते हैं। सूत्रों ने बताया कि यदि सतना जिले के नवागत कलेक्टर ट्रस्ट संबंधित फाइल को खंगालने में जुट जाएं तो बहुत बड़ा खेल जनमानस के सामने उजागर हो जाएगा। इसके साथ ही ऐतिहासिक संपत्ति भी हमेशा के लिए सुरक्षित हो जाएगी।
0 Comments