Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एक्सपर्ट टॉक || छात्रों ने जाने बियरिंग के मॉनिटर सिस्टम के गुर।

श्री रामाकृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स टेक्निकल विंग करही इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल डिपार्टमेंट के छात्रों ने एक्सपर्ट टॉक में कंडिशन बेस्ड मोनिटरिंग सिस्टम ऑफ बियरिंग के बारे में जाना। संस्था द्वारा निरंतर छात्रों के लिए एक्सपर्ट टॉक का आयोजन करवाया जाता है जिसमे अलग अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट को बुलाकर विभिन्न विषयों पर सेमिनार दिलवाया जाता है। जिसमे आज के दौर में चल रही टेक्नोलॉजी और वर्क कल्चर का अनुभव छात्रों को मिलता है। इसी कड़ी में आज आई.टी.एम. यूनिवर्सिटी ग्वालियर मैकेनिकल डिपार्टमेंट से डॉ. शशिकांत पाण्डेय जी मौजूद रहे जिन्होंने कंडीशन बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम ऑफ बियरिंग, बियरिंग कितने प्रकार की होती है, बियरिंग में कितने प्रकार की विफलताएं होती है इत्यादि के बारे में बताया।
 तत्पश्चात मशीनरी में बीयरिंगों की स्थिति की लगातार निगरानी करने के लिए विभिन्न तकनीकों का उपयोग कैसे होता है, कंडीशन बेस्ड मॉनिटरिंग ब्रेकडाउन टाइम को कम करने और महंगी खराबी को रोकने में कैसे मदद करता है जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की। एक्सपर्ट टॉक की इस कड़ी में एक और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराने में मैकेनिकल डिपार्टमेंट का विशेष योगदान रहा। जिसमे मुख्य रूप से टेक्निकल विंग डायरेक्टर अग्निवेश अग्निहोत्री, एकेडेमिक डायरेक्टर शुभी खरे, बी.टेक. प्रिंसिपल दीपेश निगम, पॉलिटेक्निक प्रिंसिपल अभय मिश्रा एवं मैकेनिकल विभागाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Post a Comment

0 Comments