अज्ञात आरोपियों द्वारा पति पत्नी की बीच रास्ते धारदार हथियार से हत्या
सिवनी
उगली पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडिया छपारा बनाथर रोड पर शुक्रवार को पति-पत्नी के शव खून से लथपथ हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि ग्राम उगदीवाड़ा निवासी लक्ष्मण धुर्वे अपनी पत्नी लीला बाई के साथ ग्राम बनाथर स्थित ससुराल जाने के लिए गुरुवार रात को निकले थे। लेकिन रास्ते में किसी ने दोनों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। शुक्रवार सुबह जब लोग बनाथर जा रहे थे, तो उन्होंने महिला और पुरूष की खून से लथपथ लाशें देखीं। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और पंचनामा कारवाई कर शवो का पोस्टमॉर्टम करा परिजनो को सौंप दिए गए। मृतकों के गले में और शरीर के अन्य अंगों पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। उगली थाना प्रभारी सदानंद गोदेवार ने बताया कि दोनों पति-पत्नी पण्डिया छपारा से बनाथर के लिए निकले थे। जिनकी रास्ते मे किसी ने हत्या कर दी। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
संभागीय प्रतिनिधि अजय कर्वेती उदघोष समय न्यूज
0 Comments