-
सतना। भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान चलाएगी। यह अभियान 11 अगस्त से शुरू होगा और तीन दिन चलेगा। भाजपा 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस मनाएंगी। हर घर तिरंगा अभियान की जिला स्तरीय तैयारी बैठक 8 को आयोजित की गई है। भाजपा *जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने* कहा कि पूरे जिले में हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जिले के सभी 1376 बूथों में मनाया जाएगा। हर घर हर व्यक्ति को तिरंगा उपलब्ध हो इसके लिए भी व्यवस्था की जाएगी। हर बूथ और मंडल पर तिरंगा बीजेपी के कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के साथ युद्ध स्मारकों पर पुष्पांजलि और विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम होंगे। युवा मोर्चा 11,12 और 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगा और 12,13,14 अगस्त को युद्ध स्मारकों पर श्रद्धांजलि और पुष्पांजलि कार्यक्रम होंगे।
14 को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाएगी पार्टी
भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त को युवाओं को विभाजन की विभाषिका को याद दिलाने के लिए प्रदर्शनी और जिला स्तर पर कार्यक्रम होंगे। इसमे सेल्फी विथ तिरंगा कार्यक्रम भी सोशल मीडिया पर चलाया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि अभियान के लिए मंडल की अभियान समितियों का गठन किया जाएगा। पभाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि 8 अगस्त को जिला स्तर पर अभियान की तैयारी को लेकर बैठक होगी, जबकि मंडलों की बैठक 9 और 10 अगस्त को होगी।
श्री शर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को भारत विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस मनाया जाएगा। नव जवानों को यह बताया जाएगा कि 14 अगस्त को क्या हुआ था। प्रदर्शनी लगेगी और गोष्ठी होगी, जहां विभाजन के बारे में बताया जाएगा।
0 Comments