Header Ads Widget

Responsive Advertisement

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में मौसम विज्ञान मीनार स्थापित

चित्रकूट, 08 अगस्त 2024। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर स्थित विज्ञान और पर्यावरण संकाय में मौसम विज्ञान विभाग सतना ने मौसम विज्ञान मीनार स्थापित किया है। इस संयत्र की मदद वातावरण में होने वाले परिवर्तन जैसे-तापमान आर्द्रता,वायु की गति , दिशा, वर्षा की मात्रा का सतत् डाटा कम्पयूटर लागर में रिकार्ड होता रहता है। इस टॉवर का उपयोग कर मौसम विज्ञान, कृषि विज्ञान, एवं पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में विस्तृत मौसम एवं पर्यावरणीय जानकारी प्राप्त की जा सकती है । अनुसंधान के क्षेत्र में इस मौसम विज्ञान मीनार से प्राप्त डेटा उपयोगी होगा। इस आशय की जानकारी प्र.अधिष्ठाता प्रो एस के चतुर्वेदी ने दी है।

 उदघोष समय से सुरेश कुमार की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments