अम्बाह // जिले में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जन शिक्षा केन्द्र जग्गाकापुरा स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन हुआ। शैक्षिक संवाद में प्राथमिक कक्षा 3 से 5 वी तक के शिक्षकों ने सहभागिता की प्राथमिक स्तर पर विषयों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही शिक्षकों द्वारा प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों को चिंतन करने एवं सक्रिय सहभागिता विषय पर सामूहिक चर्चा की गई। शिक्षकों ने अपने नवाचारों एवं सुझावों को साझा किया। उक्त कार्यक्रम जनपद शिक्षा केंद्र अंबाह बीआरसी रामअबतार सिकरवार एवं सीएसी रघुराई सिंह एवं सह सहज कर्ता उमेश शर्मा के नेतृत्व मे शासकीय माध्यमिक विद्यालय जग्गा का पुरा पर जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम मे शिक्षक भगवानदास शर्मा विजेंद्र सिंह तोमर मुकेश कुमार संदीप सिंह सरोज शर्मा पुष्पा माहोर मनोज कर्ण श्यामवीर परमार प्रदीप सिंह तोमर भूलन सिंह नितिन राजपूत आवेश बघेल शैलेंद्र सिंह परिहार अनिल सिंह संजय सिंह केदार सिंह वंदना मित्तल भारत सिंह राज बहादुर सूरज सिंह आदि प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता की गई।
0 Comments