सतना 26 नवंबर 2024:
आम आदमी पार्टी, जिला सतना द्वारा आज 26 नवंबर को जिला कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस एवं संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर जिला कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारतीय संविधान को सम्मानित करते हुए इसे मनाने की शपथ ली।
कार्यक्रम की शुरुआत आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.अमित सिंह द्वारा संविधान की प्रति पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अपने संबोधन में डॉ.अमित सिंह ने कहा "आज का दिन भारतीय लोकतंत्र के लिए ऐतिहासिक है,क्योंकि इसी दिन 1949 में हमारे संविधान को अंगीकार किया गया। आम आदमी पार्टी संविधान के सिद्धांतों को सशक्त तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है और हम अपने देश के हर नागरिक को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेंगे।"
उन्होंने पार्टी की स्थापना दिवस पर भी चर्चा करते हुए कहा कि "आम आदमी पार्टी 2012 में स्थापित हुई थी, और तभी से हम जनहित की दिशा में कार्य कर रहे हैं। हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य देश में भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और समान अवसरों का सृजन करना है।"
इस कार्यक्रम में जिलेभर से पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए। सभी ने मिलकर संविधान की महत्ता पर चर्चा की और यह संकल्प लिया कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
इस दौरान व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय गुप्ता,महिला विंग की संयुक्त प्रदेश सचिव सीता सिंह,यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष सुखेन्द्र सिंह,ओ.बी.सी.विंग के जिलाध्यक्ष इंजी.नरेंद्र कनौजिया, कार्यालय प्रभारी बीरेंद्र सहाय सक्सेना,जिला संयुक्त सचिव मनीष सिंह एवं सत्यभामा सोनी, इंटलेक्चुअल विंग के जिला उपाध्यक्ष डॉ मदन कुशवाहा,पूर्व मीडिया प्रभारी दीपचंद गुप्ता, विभूति गुप्ता,मोहन देवनाथ आदि प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गान के साथ हुआ।
0 Comments