Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एकेएस वि.वि. के डॉ.हर्षवर्धन और विनय कुमार पाठक संविधान दिवस पर मुख्य वक्ता और विशिष्ट वक्ता के रूप में आमंत्रित।


सतना। बुधवार। 27 नवंबर। कार्यक्रम में डॉ.हर्षवर्धन, प्रो-वाइस चांसलर,एकेएस विश्वविद्यालय मुख्य वक्ता के रूप और विनय कुमार पाठक, प्राध्यापक, विधि संकाय, एकेएस विश्वविद्यालय, विशिष्ट वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। शासकीय डिग्री कॉलेज सतना में राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर व्याख्यान में प्राचार्य डॉ.एस.सी. राय ने अतिथियों का स्वागत किया और संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. हर्षवर्धन ने संविधान की महत्ता, उसके निर्माण की प्रक्रिया और इसके विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है।विनय कुमार पाठक में संविधान के मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे संविधान का अध्ययन कर अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रश्नोत्तरी और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राचार्य डॉ.एस.सी.राय ने वक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करते हैं।

Post a Comment

0 Comments