बाबा साहेब ने समाज के सभी वर्गों को समानता प्रदान करने के लिए संविधान बनाया-ऋषभ सिंह
सतना संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का 69वां महापरिनिर्वाण दिवस भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, सतना में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया और उन्हें दिल से नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री ऋषभ सिंह ने कहा कि यदि बाबा साहेब ने संविधान नहीं बनाया होता, तो महिलाओं और अनुसूचित वर्गों को समान अधिकार और सम्मान प्राप्त नहीं होता। बाबा साहेब ने समाज के सभी वर्गों को समानता प्रदान करने के लिए संविधान बनाया। उनके इस अतुलनीय योगदान को हर भारतीय सदैव याद रखेगा।
इस दौरान जिला महामंत्री ऋषभ सिंह जिला मंत्री कामता पांडेय संजीव दुबेदी रेनू सिंह जान्हवी त्रिपाठी शुभम तिवारी कोषाध्यक्ष जय प्रताप गुप्ता कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी, अभिषेक तिवारी जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू सह मीडिया प्रभारी धीरेन्द्र सिंह राठौर, सुनील मिश्रा मंडल अध्यक्ष प्रियंक त्रिपाठी संजय अग्रवाल अभिषेक दत्त पांडेय, केशव कोरी आशा शुक्ला शिव दुबेदी उत्तम वाल्मीक संतोष सेन दीपेन्द्र त्रिपाठी विमल नामदेव विनीश दुबेदी शिवम अग्निहोत्री हेमंत पांडेय शिवाकांत पांडेय रवि तिवारी रश्मि सैनी बालमुकुंद भारती आलोक गौतम प्रयाग सिंह उपस्थित रहे।
0 Comments