Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विद्या भारती राष्ट्रीय खेलकूद समारोह 2024सरस्वती विद्यापीठ में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने किया भव्य शुभारम्भ



शिक्षा और संस्कार दोनों के लिए विद्या भारती का बड़ा नेटवर्क है। यहां पूरा लघु भारत का दृश्य है: राजेन्द्र शुक्ला

राष्ट्र की पहचान संस्कृति से होती है यतीन्द्र शर्मा
सतना 35वां अखिल भारतीय खेलकूद समारोह सरस्वती विद्यापीठ उतैली में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में और विशिष्ठ अतिथि सांसद गणेश सिंह महापौर योगेश ताम्रकार हेमचंद जी विवेक शेन्डे सुनील सेनानी बिट्स कॉलेज संचालक चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, अध्यक्षता विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री यतीन्द्र शर्मा की उपस्तिथि में रंगा रंग प्रस्तुति के साथ प्रारंभ हुआ। 35 वें राष्ट्रीय खेलकूद एथलेटिक्स उद्घाटन समारोह में हर क्षेत्र की संस्कृति का प्रदर्शन हुआ। विंध्य के व्हाइट टाइगर और प्रभु श्रीराम की सजीव झांकी ने सभी का मन मोहा। कश्मीर से कन्याकुमारी तक और बंगाल से गुजरात तक सम्पूर्ण देश की सांस्कृतिक झलक के साथ विंध्य के राई नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि शिक्षा और संस्कार दोनों के लिए विद्या भारती का बड़ा नेटवर्क है यहां पूरा लघु भारत का दृश्य उपस्थित है। अटल जी की कविता उधृत करते हुए उन्होंने कहा क्या जीत में क्या हार में किंचित नहीं भयभीत मैं यह भी सही वह भी सही।उन्होंने कहा
हमें जीत में भी विनम्र रहना है हार को भी सहजता से लेना है। हमारे खिलाड़ी भावना समाज में उदाहरण के रूप में प्रदर्शित हो। अपने अपने क्षेत्र से जीत कर यहां आने वाले खिलाड़ी सभी श्रेष्ठ हैं विद्या भारती देश को तोड़ने वाली शक्तियों को चुनौती दे रही है। विद्या भारती के विद्यार्थी देश को विश्व गुरु के स्थान पर पहुंचाने के लिए अटल खड़े हुए हैं। आने वाला भविष्य बहुत सुनहरा है।
देश के विकास का मोदी जी का स्वप्न आने वाली पीढ़ी को ही पूरा करना है। श्री शुक्ला ने कहा कि 
साइंस एवं टेक्नोलॉजी का उपयोग करके हमारा विकास वरदान बनेगा
विद्या भारती द्वारा किया जाने वाला कार्य अपनी शक्ति का सदुपयोग कर देश की सेवा एवं मानवता की सेवा के लिए तत्पर करने वालों की फौज तैयार कर रहा है। देश का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां विद्या भारती समाज को प्रभावित न कर सके । यह समर्पण और श्रद्धा का ही परिणाम है। 
*विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान सह संगठन मंत्री यतीन्द्र शर्मा* ने कहा कि विद्या भारती के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है। विद्या भारती शिक्षा संस्थान न केवल शैक्षिक क्षेत्रों में बल्कि खेल जगत में भी छात्रों को उच्च स्तर की ट्रेनिंग और प्रेरणा प्रदान करता है। इसके अंतर्गत प्रशिक्षित खिलाड़ियों ने अनेक खेलों में अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदक जीते हैं और भारत का गौरव बढ़ाया है। यह संस्थान बच्चों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास पर भी जोर देता है, जिससे खिलाड़ी देश और समाज दोनों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि विद्या भारती के आदर्शों की पहचान बताना और विद्या भारती के कीर्तिमानों की गाथा बढ़ती जा रही संस्कार वैली में भी विद्या भारती का विद्यालय चलता है राष्ट्र की पहचान संस्कृति से होती है नहीं तो राष्ट्र की पहचान गुम हो जाती । उस संस्कृति और भारतीय कल्याण हिंदुत्व जीवन शैली को प्रचारित प्रसारित और अपने कृतित्व से विद्या भारती पूरे राष्ट्र को जग सिरमौर बनाने का प्रयास कर रही है विद्या भारती श्रेष्ठ मनुष्य का निर्माण करती है 12000 विद्यालय पूरे देश में विद्या भारती के चलते है खेल जगत में पिछड़ेपन को भी विद्या भारती दूर करेगी ऐसे कृतित्व भी विद्या भारती कर रही हैं खेल और खेल भावना के साथ अच्छे निर्णय के साथ हम उस कुशलता का भी प्रदर्शन करेंगे पराजय भी विजय को प्रेरित करती है ऐसी खेलभावना के साथ हम खेलते हैं।
इस दौरान मुख्तेज सिंह बदेशा श्रीराम आरावकर डोमेश्वर साहू डॉ आनन्द राव जितेन्द्र सिंह परिहार भास्कर भट्टाचार्य संयोजक विजय यादव रामावतार चमाडिया मणिकांत महेश्वरी संपत धूत भाल चन्द्र रावले जाग्रत कपूर रजनीश पाठक बी एम शर्मा संतोषमणि मिश्रा विकास पांडेय डॉ देवेन्द्र सिंह संजीव महेश्वरी जय देव ताम्रकार श्याम लाल गुप्ता श्यामू उपस्थित रहे। संचालन गणेश गोविंद मिश्रा ने और आभार सर्वव्यवस्था प्रमुख रवि मिश्रा ने किया। आयोजन की बबीता प्रदान करते हुए हवा में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए और खेल भावना के प्रति 35 वें राष्ट्रीय समारोह का जज भी फहराया गया इसके पूर्व संपूर्ण देश के सभी 11 क्षेत्र के खिलाड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया।

Post a Comment

0 Comments