Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं को पार्टी का बनाया सक्रिय सदस्य



जिले में 2,86,356 प्राथमिक सदस्य बने

सतना । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अंतर्गत प्राथमिक सदस्यता अभियान की शानदार सफलता के पश्चात सक्रिय सदस्यता अभियान भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा की अगवाई में जोरों पर चल रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने जिले के लोकप्रिय सांसद गणेश सिंह जी को सक्रिय सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य लक्ष्मी यादव पूर्व जिलाअध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह विनोद तिवारी अंजू सिंह बघेल पूर्व विधायक ऊषा चौधरी पूर्व महापौर विमला पांडेय सहित पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सक्रिय सदस्यता ली। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू ने बताया कि सक्रिय सदस्यता का अभियान सभी मंडलों में चल रहा है। प्राथमिक सदस्यता के साथ सक्रिय सदस्यता अभियान भी चलेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्यता प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बिसेन अशोक गुप्ता जिला मंत्री संजीव दुबेदी कामता पांडेय कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी कुशाभाऊ ठाकरे मंडल अध्यक्ष अभिषेक दत्त पांडेय केशव कोरी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments