Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा की सक्रिय सदस्यता प्रारंभ, जिलाध्यक्ष बने जिले के पहले सक्रिय सदस्य


जिला मुख्यालय सहित सभी मंडलो में शुरू हुई सक्रिय सदस्यता अभियान की शानदार शुरुआत
सतना भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्यता का शुभारंभ हो चुका है। सतना के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने आज जिले में प्रथम सक्रिय सदस्य के रूप में अपना पत्रक भरा तथा पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त की। महापौर योगेश ताम्रकार और वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित रामदास मिश्रा को सक्रिय सदस्यता ग्रहण करवाई जिले के अन्य पदाधिकारियों ने भी सक्रिय सदस्य के रूप में अपना नामांकन पत्र भरा तथा सक्रिय सदस्यता प्राप्त की। 
विगत माह से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता लगातार चल रही है जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त लाखों नागरिकों ने भी भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की तथा जिन कार्यकर्ताओं ने अपने द्वारा न्यूनतम 100 लोगों को सदस्य बनाया है उन सभी को सक्रिय सदस्य बनने की अर्हता प्राप्त हो जाती है तथा जिला समिति के अनुमोदन पश्चात उन कार्यकर्ताओं को‌ सक्रिय सदस्यता प्रदान की जाती है। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी पदाधिकारी एवं समिति का सदस्य बनने के लिए उस कार्यकर्ता को पार्टी का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य होता है इसलिए भारतीय जनता पार्टी का हर समर्पित कार्यकर्ता सक्रिय सदस्यता बनता है। पार्टी संविधान के अनुसार प्रत्येक 6 वर्ष में पार्टी कार्यकर्ताओं को अपनी प्राथमिक तथा सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण आवश्यक है इस लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में पार्टी के प्रथम सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपना नामांकन भरा था तथा सक्रिय सदस्यता प्राप्त की थी। पार्टी संविधान के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर एक बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता पार्टी की सक्रिय सदस्यता प्राप्त करेगा तथा संगठन में कार्य करेगा।

जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू ने बताया कि जिले में प्रथम दिवस सक्रिय सदस्यता प्राप्त करने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा महापौर योगेश ताम्रकार उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता जिला महामंत्री ऋषभ सिंह जिला मंत्री मंत्री संजीव दुबेदी कामता पांडेय कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी धीरेन्द्र सिंह राठौर दीनदयाल उपाध्याय मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल चांदी रामसागर पांडेय समेत अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सदस्यता प्राप्त की।

Post a Comment

0 Comments