Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने वरिष्ठ नेताओं को बनाया सक्रिय सदस्य


 जिले में 2,76,404 (दो लाख छियात्तर हजार चार सौ चार) सदस्य बने

*‌‌सतना* भारतीय जनता पार्टी‌‌ राष्ट्रव्यापी वर्ष 2024 संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार को सक्रिय सदस्यता ₹100/ ऑनलाइन शुल्क भेज कर उनक फॉर्म भरकर सक्रिय सदस्य बनाया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चन्द्र कमल त्रिपाठी एवं जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष गगनेंद्र प्रताप सिंह पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी को सक्रिय सदस्य मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान के तहत प्राथमिक सदस्यता का अभियान 30 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है इसी बीच हमें सदस्यता अभियान को भी चलाना है जिले के सभी 22 मंडलों में भारतीय जनता पार्टी के 100 सदस्य जो बनायेगा वहीं सक्रिय सदस्य का पात्र होगा । सक्रिय सदस्य प्रत्येक मंडल में बनाना है। उन्होंने कहा जो सक्रिय सदस्यता की सूची में आएंगे उनको ही मंडल एवं जिला कार्यकारणी में पदाधिकारी बनाया जाएगा। कहां की सक्रिय सदस्यता में महिलाएं और युवाओं के साथ-साथ सर्व समाज को सक्रिय सदस्यता में शामिल करना है। श्री शर्मा ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि साधारण सदस्यता के साथ-साथ सदस्यता अभियान और जिले के लक्ष्य को लेकर हमें समर्पित भाव से कार्यकर्ता कार्य करें कोई भी व्यक्ति सक्रिय सदस्य बनने से ना छूट जाए इस पर विशेष रूप से ध्यान दें जो 100 सदस्य साधारण कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए हैं वही सक्रिय सदस्यता की सूची में शामिल होंगे। उन्होंने कहा जिले का लक्ष्य के तहत 2,76,404 साधारण सदस्य बन गए हैं अभी यह लक्ष्य को हमें से भी बढ़कर प्राप्त करना है।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू जिला सदस्यता प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बिसेन ने बताया कि 23 अक्टूबर को सभी मंडलों 22 मंडलों में एक साथ बनेंगे सक्रिय सदस्य ।
इस मौके में जिला सदस्यता प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह बिसेन जिला मंत्री संजीव दुबेदी जिला कार्यालय मंत्री सुनील सेनानी कारा मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments