सतना।19 नवंबर।मंगलवार। एकेएस यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट आफ मैथमेटिक्स के द्वारा इंटरनेशनल सिंपोजियम आयोजित किया गया। जिसका विषय वैदिक कॉस्मोलॉजी एंड मैथमेटिकल मॉडलिंग ऑफ एप्लाइड साइंस 2024 था। आयोजन में मुख्य वक्ता,अरुण कुमार बीशम,प्रोफेसर,फैकल्टी ऑफ नेचुरल साइंस मोनगोस्थु यूनिवर्सिटी ऑफ़ टेक्नोलॉजी उमलाज़ी ,डरबन,साउथ अफ्रीका रहे। उनका विषय वैदिक ब्रह्मांड विज्ञान पर था जिस पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ जानकारी उपस्थित जनों और स्टूडेंट के साथ साझा की। कार्यक्रम में डॉ. ऋषि कुमार तिवारी, प्रोफेसर और हेड डिपार्मेंट आफ मैथमेटिकल साइंस ,एपीएस यूनिवर्सिटी रीवा रहे उनका विषय एक्सपेंडिंग इन्वर्स कॉस्मोलॉजी था। आइंस्टीन फील्ड इक्वेशन एवं उसके एप्लीकेशन के बारे में उन्होंने स्टूडेंट्स को वृहद जानकारी प्रदान की। इस मौके पर ऑनलाइन व्याख्यान डॉ. संदीप कुमार तिवारी प्रोफेसर एंड हेड स्कूल ऑफ स्टडीज इन मैथमेटिक्स,विक्रम यूनिवर्सिटी उज्जैन, एमपी शामिल रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.सुधा अग्रवाल विभागाध्यक्ष गणित ने किया। संचालन डॉ.एकता श्रीवास्तव ,भूमि पंजवानी एवं सर्वेश त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में एकेएस के प्रो चांसलर अनंत कुमार सोनी,प्रो वाइस चांसलर डॉ.आर.एस. त्रिपाठी, इंजी.आर.के श्रीवास्तव,डॉ. आर.एस.निगम,डॉ.जी.सी.मिश्रा,डॉ.जी.पी.रिछारिया,डॉ.शैलेंद्र यादव,डाॅ.दिनेश मिश्रा डॉ.ओपी त्रिपाठी,डॉ.साकेत शर्मा,डॉ. नाहिद उस्मानी,स्वाति कुशवाहा,वन्दना सोनी,अपर्णा त्रिपाठी, पुष्पा कुशवाहा,दीप्ति मिश्रा ,राधाकृष्ण शुक्ला,घनश्याम सेन,नीलकांत नापित एवम बेसिक साइंस के सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहें। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस गेस्ट लेक्चरर के लिए बेसिक साइंस विभाग के समस्त जनों को बधाई दी है।
0 Comments