Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महाराष्ट्र चुनावों में मिली प्रचंड विजय पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव, की आतिशबाजी और बांटी मिठाइयां

भाजपा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है-सतीश शर्मा

सतना महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा उत्तर प्रदेश उप चुनावों पर मिली प्रचंड विजय पर भारतीय जनता पार्टी जिला सतना के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय पार्क के भरहुत नगर पर विजय उत्सव मनाया तथा आतिशबाजी के साथ मिठाइयां बांटी। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, महापौर योगेश ताम्रकार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला कार्यालय में एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रचंड विजय पर एक दूसरे को बधाई प्रेषित की तथा एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश के विजय का असर पूरे प्रदेश समेत जिले में भी दिखाई दिया तथा पार्टी ने विजय उत्सव पर जमकर आतिशबाजी की गई।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू ने बताया कि दोपहर से ही परिणाम रूझानों को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्रित होने लगे तथा एक दूसरे को बधाई देते नजर आये। अपने वक्तव्य में *भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा* कि महाराष्ट्र में अब तक ये हमारा सबसे बढ़िया प्रदर्शन है और झारखंड में भी पार्टी ने अच्छी सीटें प्राप्त की हैं जो पिछली बार से प्रदर्शन से काफी ज्यादा हैं। जिलाध्यक्ष जी ने कहा हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री जी जनप्रिय योजनाएं और भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों ने इस विजय का मार्ग प्रशस्त किया है। उत्तर प्रदेश उप चुनावों में मिली प्रचंड जीत योगी जी के कुशल प्रशासक होने का प्रमाण है। झारखंड प्रदेश में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रभारी के रूप में अपना दायित्व निभाया और पिछले विधानसभा चुनावों से बहुत बेहतर परिणाम लाने में सफल रहे हैं और आज का चुनाव परिणाम ये प्रमाणित करता है सारा राष्ट्र अब भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार कर चुका है और भारतीय जनता पार्टी ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। 

*यह जीत मोदी जी के प्रति जनता के विश्वास की जीत* *योगेश ताम्रकार*

 *महापौर योगेश ताम्रकार* ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को देश की जनता लगातार आशीर्वाद दे रही। मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। महाराष्ट्र का चुनाव कई मायनों में उद्धव ठाकरे की शिवसेना व शरद पवार की एनसीपी के लिए सबक है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा कराए गए जनहितैषी विकास कार्यो एवं गरीब कल्याण की योजनाओं के लिए जनता ने फिर आशीर्वाद दिया है। कांग्रेस देश में अप्रासंगिक और अलोकप्रिय हो चुकी है।
विजय उत्सव के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा योगेश ताम्रकार पूर्व विधायक शंकर लाल तिवारी विमला पांडेय अंजना तिवारी जिला उपाध्यक्ष बालेन्द्र गौतम जिला मंत्री संजीव दुबेदी जान्हवी त्रिपाठी दीप नारायण सिंह अनिल सचदेव सुनील सेनानी अभिषेक तिवारी श्याम लाल गुप्ता श्यामू अतुल सिंह मंडल अध्यक्ष प्रियंक त्रिपाठी संजय अग्रवाल अभिषेक दत्त पांडेय शिव भगत मिश्रा सुरेन्द्र जयसवाल हनुमान गर्ग राजेंद्र मिश्रा एड उपेन्द्र तिवारी श्रीकांत तिवारी सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments