सतना। 23 नवंबर। शनिवार। एकेएस विश्वविद्यालय के कला विभाग के विद्यार्थियों ने 23 नवंबर को सतना स्मार्ट सिटी के एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेन्टर का शैक्षणिक विजिट की। इसमें विभाग के बीए व एमए के 30 विद्यार्थियों का दल शामिल रहा। स्मार्ट सिटी सेन्टर में विभिन्न बारीकियों व व्यवस्था को स्टूडेंट ने सवाल जवाब करके समझा। समझा सतना स्मार्ट सिटी के यातायात प्रबंधन ,स्मार्ट जल वितरण प्रणाली, अपराध नियंत्रण आपातकाल सेवा, कोविड 19 के दौर में सुचारू व्यवस्था को बारीकी से विभाग के प्राध्यापक प्राची सिंह, डॉ. उदयभान सिंह, गौरव सिंह एवं अश्विनी कुमार ओमरे के साथ जानकारी प्राप्त की। विभागाध्यक्ष राजीव बैरागी,डॉ. ऊषा द्विवेदी, डॉ.पुष्पा सोनी, प्रियंका बागरी ने शैक्षणिक विजिट और मिली जानकारी पर हर्ष व्यक्त किया ।
0 Comments